Thursday, July 2, 2015

Gorakhpur The Smart City


 Gorakhpur will soon become Smart City



Smart Cities in UP(India): Gorakhpur

गोरखपुर का भी नाम उस सूची में शामिल है जिसे Smart बनाया जायेगा।उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का एक प्रमुख शहर और कमिश्नरी हैडक्वाटर है। हमारे बीएन पांडेय जी तथा और भी तमाम मित्रगणों का निवास स्थान भी यहीं है।

अपने मनकापुर प्रवास के दौरान किसी न किसी काम से अक्सर ही यहाँ आना जाना लगा रहता था। मनकापुर से चलते समय जो गिलास-गिलसवा, बस्ती तक पहुँचते हुये गिलसुआ और फिरगोरखपुर पहुँचते ही गिलसवा हो जाता था। कहते हैं, भाषा और रहन सहन हर पांच कोस पर बदल जाता है।

कई मित्रों के बच्चों के शादी व्याह में शरीक होते रहे हैं। खाने पीने के बेहद शौकीन लोग हैं अपने गोरखपुर वाले। यहाँ के खाने पीने में अगर नानवैज न हो तो मजा नहीं। खाओ भी तो दिल खोल के और कुछ ऐसे कि अगले दिन सफाईकर्मी भी सफाई करने में शरमा जायें। पूर्वाचंल के कायस्थों का गढ़ भी है गोरखपुर। पढने लिखे और राजनीतिक परिपक्व। गुडांगर्दी में भी नामचीन लोग पाये जाते हैं यहाँ।रेलवे के ठेकेदारी और टेंडर भरने में जोर जबरदस्ती करना यहाँ आम बात है। कई बहुचर्चित चेहरे और परिवार मिल जाएंगे आपको इस धंधे में। राजपूत, भूमिहार और ब्राम्हणों के बीच पुश्तैनी द्वंद वर्षों से चला आ रहा है। अखबार पटे पडें रहते हैं इनके कारनामों से।

नेपाल के रास्ते में आने वाला महत्वपूर्ण स्थान है। स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा केन्द्रीय संचार मंत्री का कार्य क्षेत्र भी रहा है। नया गोरखपुर बसा कर यहाँ वो मुम्बई की भांति चौपाटी की तरह इसे develop करना चाह रहे थे।

गोल घर मार्केट यहाँ का प्रसिद्ध मार्केट है। भीड़ भाड़ तो उतनी नहीं है पर फिर भी एक आधे इलाके में परेशान करती है। काफी फैलाव लिए हुये बसा है गोरखपुर। यहाँ के मच्छर ऐसे हैं कि आपको सोते में उठा ले जायें। तराई काफी इलाका है मच्छरों का प्रकोप तो रहेगा ही।

अब गोरखपुर भी स्मार्ट होने वाला है चलिए अच्छा है पूर्वांचल के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

गोरखपुर का इतिहास बहुत रोचक रहा है।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में नेपाल के साथ सीमा के पास स्थित भारत का एक प्रसिद्ध शहर है। यह गोरखपुर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यह एक धार्मिक केन्द्र के रूप में मशहूर है जो बौद्ध, हिन्दू, मुस्लिम,जैन और सिख सन्तों की साधनास्थली रहा। किन्तु मध्ययुगीन सर्वमान्य सन्त गोरखनाथ के बाद उनके ही नाम पर इसका वर्तमान नाम गोरखपुर रखा गया। यहाँ का प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर अभी भी नाथ सम्प्रदाय की पीठ है। यह महान सन्त परमहंस योगानन्द जी का जन्म स्थान भी है। इस शहर में और भी कई ऐतिहासिक स्थल हैं जैसेबौद्धों के घर, इमामबाड़ा, 18वीं सदी की दरगाह और हिन्दूधार्मिक ग्रन्थों का प्रमुख प्रकाशन संस्थान गीता प्रेस।

20वीं सदी में, गोरखपुर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक केन्द्र बिन्दु था परन्तु आज यह शहर एक प्रमुख व्यापार केन्द्र बन चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय, जो ब्रिटिश काल में बंगाल नागपुर रेलवे के रूप में जाना जाता था यहीं स्थित है। अब इसे एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिये गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना पुराने शहर से 15 किमी दूर की गयी है जिससे इसके विकास में चार चाँद लग गये हैं।

गोरखपुर शहर और जिले के का नाम एक प्रसिद्ध तपस्वीसन्त मत्स्येन्द्रनाथ के प्रमुख शिष्य गोरखनाथ के नाम पर रखा गया है। योगी मत्स्येन्द्रनाथ एवं उनके प्रमुख शिष्य गोरक्षनाथ ने मिलकर सन्तों के सम्प्रदाय की स्थापना की थी। गोरखनाथ मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि यह वही स्थान है जहाँ गोरखनाथ हठ योग का अभ्यास करने के लिये आत्म नियन्त्रण के विकास पर विशेष बल दिया करते थे और वर्षानुवर्ष एक ही मुद्रा में धूनी रमाये तपस्या किया करते थे। गोरखनाथ मन्दिर में आज भी वह धूनी की आग अनन्त काल से अनवरत सुलगती हुई चली आ रही है।

प्राचीन समय में गोरखपुर के भौगोलिक क्षेत्र मे बस्ती,देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़ आदि आधुनिक जिले शामिल थे। वैदिक लेखन के मुताबिक, अयोध्या के सत्तारूढ़ ज्ञात सम्राट इक्ष्वाकु, जो सूर्यवंशी के संस्थापक थे जिनके वंश में उत्पन्न सूर्यवंशी राजाओं में रामायण के राम को सभी अच्छी तरह से जानते हैं। पूरे क्षेत्र में अति प्राचीन आर्य संस्कृति और सभ्यता के प्रमुख केन्द्र कोशल और मल्ल, जो सोलह महाजनपदों में दो प्रसिद्ध राज्य ईसा पूर्व छ्ठी शताब्दी में विद्यमान थे, यह उन्ही राज्यों का एक महत्वपूर्ण केन्द्र हुआ करता था।

गोरखपुर में राप्ती और रोहिणी नदियों का संगम होता है। ईसा पूर्व छठी शताब्दी में गौतम बुद्ध ने सत्य की खोज के लिये जाने से पहले अपने राजसी वस्त्र त्याग दिये थे। बाद में उन्होने मल्ल राज्य की राजधानी कुशीनारा, जो अब कुशीनगर के रूप में जाना जाता है पर मल्ल राजा हस्तिपाल मल्ल के आँगन में अपना शरीर त्याग दिया था। कुशीनगर में आज भी इस आशय का एक स्मारक है। यह शहर भगवान बुद्ध के समकालीन 24वें जैन तीर्थंकरभगवान महावीर की यात्रा के साथ भी जुड़ा हुआ है। भगवान महावीर जहाँ पैदा हुए थे वह स्थान गोरखपुर से बहुत दूर नहीं है। बाद में उन्होने पावापुरी में अपने मामा के महल में महानिर्वाण (मोक्ष) प्राप्त किया। यह पावापुरी कुशीनगर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है। ये सभी स्थान प्राचीन भारत के मल्ल वंश की जुड़वा राजधानियों (16 महाजनपद) के हिस्से थे। इस तरह गोरखपुर में क्षत्रिय गण संघ, जो वर्तमान समय में सैंथवारके रूप में जाना जाता है, का राज्य भी कभी था।

इक्ष्वाकु राजवंश के बाद मगध पर जब नंद राजवंश द्वारा 4थी सदी में विजय प्राप्त की उसके बाद गोरखपुर मौर्य,शुंग, कुषाण, गुप्त और हर्ष साम्राज्यों का हिस्सा बन गया। भारत का महान सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जो मौर्य वंश का संस्थापक था, उसका सम्बन्ध पिप्पलीवन के एक छोटे से प्राचीन गणराज्य से था। यह गणराज्य भी नेपाल की तराई और कसिया में रूपिनदेई के बीच उत्तर प्रदेश के इसी गोरखपुर जिले में स्थित था। 10 वीं सदी में थारू जाति के राजा मदन सिंह ने गोरखपुर शहर और आसपास के क्षेत्र पर शासन किया। राजा विकास संकृत्यायन का जन्म स्थान भी यहीं रहा है।

मध्यकालीन समय में, इस शहर को मध्यकालीन हिन्दू सन्त गोरक्षनाथ के नाम पर गोरखपुर नाम दिया गया था। हालांकि गोरक्षनाथ की जन्म तिथि अभी तक स्पष्ट नहीं है, तथापि जनश्रुति यह भी है कि महाभारत काल में युधिष्ठिरके राजसूय यज्ञ का निमन्त्रण देने उनके छोटे भाई भीमस्वयं यहाँ आये थे। चूँकि गोरक्षनाथ जी उस समय समाधिस्थ थे अत: भीम ने यहाँ कई दिनों तक विश्राम किया था। उनकी विशालकाय लेटी हुई प्रतिमा आज भी हर साल तीर्थयात्रियों की एक बड़ी संख्या को अपनी ओर आकर्षित करती है।

12वीं सदी में, गोरखपुर क्षेत्र पर उत्तरी भारत के मुस्लिमशासक मुहम्मद गौरी ने विजय प्राप्त की थी बाद में यह क्षेत्रकुतुबुद्दीन ऐबक और बहादुरशाह, जैसे मुस्लिम शासकों के प्रभाव में कुछ शताब्दियों के लिए बना रहा। शुरुआती 16वीं सदी के प्रारम्भ में भारत के एक रहस्यवादी कवि और प्रसिद्ध सन्त कबीर भी यहीं रहते थे और मगहर नाम का एक गाँव (वर्तमान संतकबीरनगर जिले में स्थित), जहाँ उनके दफन करने की जगह अभी भी कई तीर्थयात्रियों को आकर्षित करती है, गोरखपुर से लगभग 20 किमी दूर स्थित है।

16 वीं शताब्दी में मुगल बादशाह अकबर ने साम्राज्य के पुनर्गठन पर, जो पाँच सरकार स्थापित की थीं सरकार नाम की उन प्रशासनिक इकाइयों में अवध प्रान्त के अन्तर्गत गोरखपुर का नाम मिलता है।

इमामबाड़ा के नाम से मशहूर 18वीं सदी की एक दरगाहयहाँ के रेलवे स्टेशन से केवल 2 किमी दूर स्थित है। इसके अतिरिक्त इमामबाड़ा के रोशन अली शाह नामक एक सूफी सन्त की दरगाह भी इस शहर में है। यहाँ भी एक धूनी निरन्तर जलती रहती है। यह शहर सोने और चाँदी के ताजियों के लिये भी प्रसिद्ध है।

गोरखपुर 1803 में सीधे ब्रिटिश नियन्त्रण में आया। यह1857 के विद्रोह के प्रमुख केंद्रों में रहा और बाद में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसने एक प्रमुख भूमिका निभायी।

गोरखपुर जिला चौरीचौरा की 4 फ़रवरी 1922 की घटना जो भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ सिद्ध हुई, के बाद चर्चा में आया जब पुलिस अत्याचार से गुस्साये 2000 लोगों की एक भीड़ ने चौरीचौरा का थाना ही फूँक दिया जिसमें उन्नीस पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गयी। आम जनता की इस हिंसा से घबराकर महात्मा गांधी ने अपना असहयोग आंदोलन यकायक स्थगित कर दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि उत्तर प्रदेश में ही हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन नाम का एक देशव्यापी प्रमुख क्रान्तिकारी दल गठित हुआ जिसने 9 अगस्त 1925 को काकोरी काण्ड करके ब्रिटिश सरकार को खुली चुनौती दी जिसके परिणामस्वरूप दल के प्रमुख सरगना राम प्रसाद 'बिस्मिल' को गोरखपुर जेल में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भाग लेने के लिये फाँसीदे दी गयी। 19 दिसम्बर 1927 को बिस्मिल की अन्त्येष्टि जहाँ पर की गयी वह राजघाट नाम का स्थान गोरखपुर में ही राप्ती नदी के तट पर स्थित है। राम प्रसाद बिस्मिल के अंतिम संस्कार में पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त भी उपस्थित थे।

सन 1934 में यहाँ एक भूकम्प आया था जिसकी तीव्रता 8.1 रिक्टर पैमाने पर मापी गयी, उससे शहर में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था।

जिले में घटी दो अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं ने 1942 में शहर को और अधिक चर्चित बनाया। प्रसिद्ध भारत छोड़ो आंदोलन के बाद शीघ्र ही 9 अगस्त को जवाहर लाल नेहरू को गिरफ्तार किया गया था और इस जिले में उन पर मुकदमा चलाया गया। उन्होंने यहाँ की जेल में अगले तीन साल बिताये। सहजनवा तहसील के पाली ब्लॉक अन्तर्गत डोहरिया गाँव में 23 अगस्त को आयोजित एक विरोध सभा पर ब्रिटिश सरकार के सुरक्षा बलों ने गोलियाँ चलायीं जिसके परिणामस्वरूप अकारण नौ लोग मारे गये और सैकड़ों घायल हो गये। एक शहीद स्मारक आज भी उस स्थान पर खड़ा है।

यह महापण्डित राहुल सांकृत्यायन का जन्म स्थान तो है ही इसके अतिरिक्त यह पूर्वोत्तर रेलवे (एन०ई०आर०) के मुख्यालय के लिये भी जाना जाता है। क्रान्तिकारी शचीन्द्र नाथ सान्याल, जिन्हें दो बार आजीवन कारावास की सजा मिली, ने भी अपने जीवन के अन्तिम क्षण इसी शहर में बिताये। शचिन दा 'हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' के संस्थापकों में थे बाद में जब उन्हें टी०बी० (क्षय रोग) ने त्रस्त किया तो वे स्वास्थ्य लाभ के लिये भुवाली चले गये वहीं उनकी मृत्यु हुई। उनका घर आज भी बेतियाहाता में है जहाँ एक बहुत बड़ी बहुमंजिला आवासीय इमारत सहारा के स्वामित्व पर खडी कर दी गयी है। इसी घर में कभी अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करने वाले उनके छोटे भाई स्वर्गीय जितेन्द्र नाथ सान्याल भी रहे। इन्हीं जितेन दा ने लाहौर षडयन्त्र के मामले में सजायाफ्ता सरदार भगत सिंह पर एक किताब थी लिखी थी जिसे अंग्रेजों ने जब्त कर लिया।

उर्दू कवि फिराक गोरखपुरी, हॉकी खिलाड़ी प्रेम माया तथा दिवाकर राम, राम आसरे पहलवान और हास्य अभिनेता असित सेन गोरखपुर से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों में हैं। प्रसिद्ध पत्रकार आलोक वर्मा की भी यह कर्मस्थली रहा है।दिलीप कुमार साहब भी यहाँ आकर एक फिल्म की शूटिंग रेलवे स्टेशन पर कर चुके हैं। प्रसिद्ध हिन्दी लेखक मुंशी प्रेमचन्द की कर्मस्थली भी यह शहर रहा है

गोरखपुर शहर की संस्कृति अपने आप में अद्भुत है। यहाँ परम्परा और संस्कृति का संगम प्रत्येक दिन सुरम्य शहर में देखा जा सकता है। जब आप का दौरा गोरखपुर शहर में हो तो जीवन और गति का सामंजस्य यहाँ आप भली-भाँति देख सकते हैं। सुन्दर और प्रभावशाली लोक परम्पराओं का पालन करने में यहाँ के निवासी नियमित आधार पर अभ्यस्त हैं। यहाँ के लोगों की समृद्ध संस्कृति के साथ लुभावनी दृश्यावली का अवलोकन कर आप मन्त्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकते। गोरखपुर की महिलाओं की बुनाई और कढ़ाई, लकड़ी की नक्काशी, दरवाजों और उनके शिल्प-सौन्दर्य, इमारतों के बाहर छज्जों पर छेनी-हथौडे का बारीक कार्य आपका मन मोह लेगा। गोरखपुर में संस्कृति के साथ-साथ यहाँ का जन-जीवन बडा शान्त और मेहनती है। देवी-देवताओं की छवियों, पत्थर पर बने बारीक कार्य देखते ही बनते हैं। ब्लॉकों से बनाये गये हर मन्दिर को सजाना यहाँ की एक धार्मिक संस्कृति है। गोरखपुर शहर में स्वादिष्ट भोजन के कई विकल्प हैं। रामपुरी मछली पकाने की परम्परागत सांस्कृतिक पद्धति और अवध के काकोरी कबाब की थाली यहाँ के विशेष व्यंजन हैं।

गोरखपुर संस्कृति का सबसे बड़ा भाग यहा के लोक-गीतों और लोक-नृत्यों की परम्परा है। यह परम्परा बहुत ही कलात्मक है और गोरखपुर संस्कृति का ज्वलन्त हिस्सा है। यहाँ के बाशिन्दे गायन और नृत्य के साथ काम-काज के लम्बे दिन का लुत्फ लेते हैं। वे विभिन्न अवसरों पर नृत्य और लोक-गीतों का प्रदर्शन विभिन्न त्योहारों और मौसमों में वर्ष के दौरान करते है। बारहो महीने बरसात और सर्दियों में रात के दौरान आल्हा, कजरी, कहरवा और फाग गाते हैं। गोरखपुर के लोग हारमोनियम, ढोलक, मंजीरा, मृदंग, नगाडा, थाली आदि का संगीत-वाद्ययन्त्रों के रूप में भरपूर उपयोग करते हैं। सबसे लोकप्रिय लोक-नृत्य कुछ त्योहारों व मेलों के विशेष अवसर पर प्रदर्शित किये जाते हैं। विवाह के मौके पर गाने के लिये गोरखपुर की विरासत और परम्परागत नृत्य उनकी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गोरखपुर प्रसिद्ध बिरहा गायक बलेसर, भोजपुरी लोकगायक मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी, मैनावतीआदि की कर्मभूमि रहा है।

रहस्यवादी कवि और प्रसिद्ध सन्त कबीर (1440-1518) यहीं के थे। उनका मगहर नाम के एक गाँव (गोरखपुर से 20 किमी दूर) देहान्त हुआ। कबीर दास ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपने देशवासियों में शान्ति और धार्मिक सद्भाव स्थापित करने की कोशिश की। उनकी मगहर में बनी दफन की जगह तीर्थयात्रियों की एक बड़ी संख्या को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मुंशी प्रेमचंद (1880-1936)], भारत के एक महान हिन्दी उपन्यासकार, गोरखपुर में रहते थे। वह घर जहाँ वे रहते थे और उन्होंने अपना साहित्य लिखा उसके समीप अभी भी एक मुंशी प्रेमचंद पार्क उनके नाम पर स्थापित है।

फिराक गोरखपुरी (1896-1982, पूरा नाम:रघुपति सहाय फिराक), प्रसिद्ध उर्दू कवि, गोरखपुर में उनका बचपन का घर अभी भी है। वह बाद में इलाहाबाद में चले गया जहाँ वे लम्बे समय तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर रहे।

परमानन्द श्रीवास्तव (जन्म: 10 फ़रवरी 1935 - मृत्यु: 5 नवम्बर 2013) हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार थे। उनकी गणना हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में होती है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रेमचन्द पीठ की स्थापना में उनका विशेष योगदान रहा। कई पुस्तकों के लेखन के अतिरिक्त उन्होंने हिन्दी भाषा की साहित्यिक पत्रिका आलोचना का सम्पादन भी किया था। आलोचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये उन्हें व्यास सम्मान और भारत भारती पुरस्कार प्रदान किया गया। लम्बी बीमारी के बाद उनका गोरखपुर में निधन हो गया।

प्रसिद्ध संगीत निर्देशक लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल का जन्म इसी शहर गोरखपुर में हुआ था।

प्रसिद्ध कवि और आलोचक मजनून गोरखपुरी भी गोरखपुर के ही थे।

प्रसिद्ध उर्दू कवि मोहम्मद उमर खाँ उर्फ उमर गोरखपुरी, प्रसिद्ध उर्दू कवि दाग देहलवी के एक शिष्य, गोरखपुर के ही हैं।

गोरखपुर में कई हिन्दू पवित्र ग्रन्थों का प्रकाशन संस्थान गीता प्रेस एक दर्शनीय स्थान है। यह संस्थान संगमरमर से बनी एक भव्य इमारत में स्थित है। इस भवन की दीवारों पर पूरी रामायण और गीता के 18 अध्यायों को राम औरकृष्ण के जीवन के सजीव चित्रों के साथ उकेरा गया है।

गोरखपुर अब Smart City बनेगा और भी तरक्की होगी और पूर्वांचल का यह शहर और ताकतवर बन कर उभरेगा यही आशा है।

As per the list of towns which will be converted to Smart cities a few have been identified out of total 13 towns. I have already covered Allahabad, Lucknow, Kanpur, Varanasi(Kashi), Agra, Jhansi and Gorakhpur. Shall write inside stories of other towns when thus list is enlarged to cover remainder cities.

Dear friends I wish to say thanks and anyone willing to see these articles may please see it from my time lines and any thing which they feel need to be added and deleted please contact me or write to me.

Thanks for your patience.

©सुरेंद्रपालसिंह 2015
http://spsinghamaur.blogspot.in/
 — with BN Pandeyand Puneet Chowdhary.

1 comment:

  1. My self Siddharth Singh belong to Bhuswal Gorakhpur.Bhuswal is a famous village in Gorakhpur city.

    ReplyDelete